अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस का आयोजन

देहरादून। जैवविविधता के महत्व पर जानकारी के प्रचार-प्रसार और उनके संरक्षण के उद्देश्य से वन अनुसंधान संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैवविविधता को नजदीक से जानने के लिए अनुगामी भ्रमण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डा0 एस.सी. गैरोला, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा0 गैरोला ने जैवविविधता के महत्व को जनजन तक पहुॅंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। डा0 सविता, निदेशक वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा जनमानस में जैवविविधता की आवश्यकता एवं उसके संरक्षण पर बल दिया। डा0 अरुण प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पक्षी दर्शन एवं डा0 अनूप चन्द्रा के मार्गदर्शन में जैवविविधता दर्शन समूह को भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। डा0 अरुण प्रताप सिंह, ने पक्षी दर्शक समूह को विभिन्न प्रकार के पक्षियों की बोली, भिन्न – भिन्न मौसम में उनके व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पक्षी बड़े संवेदनशील होते हैं और मानव व्यवहार से प्रभावित होते हैं और अपना स्वभाव को बदलते रहते हैं। उन्होंने बताया कि पक्षी की पहचान उनकी आवाज से की जा सकती है। डा0 अनूप चन्द्रा ने जैवविविधता समूह का मार्गदर्शन किया और मार्ग में प्राप्त वनस्पति के बारे से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन के पेड़-पौधे जलवायु की परिस्थिति के अनुसार बदलते रहते हैं। उन्होंने फिनारोग्राम्स और किप्टोग्राम्स के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि कुछ अमूल्य प्रजातियां प्रायः लुप्त हो रही है और उनके संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। भ्रमण के दौरान जन सम्पर्क अधिकारी, विस्तार प्रभाग, सुरक्षा कर्मियों द्वारा दोनों समूहों के भ्रमण को सुविधा जनक बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *