देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आगामी एक मार्च से ऋषिकेश में अतंरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू होगा जो सात मार्च तक चलेगा। पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि एक मार्च से सात मार्च के बीच बीटल्स फेस्टिवल का भी आयोजन ऋषिकेश में किया जाएगा।
पर्यटन विकास परिषद में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बीटल्स फेस्टिवल की सटीक तिथि का एलान 16 फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दरअसल 16 फरवरी की तिथि का चयन इसलिए किया गया है कि बीटल्स उसी दिन ऋ षिकेश आए थे। महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव से प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस आयोजन के पीछे मूल मकसद पर्यटन को उत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि योग के कार्यक्रम तो पूरे विश्व में अब हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग आचार्य योग की विभन्नि विधाओं के प्रदर्शन के साथ ही साथ र्चचा भी करेंगे। श्रेष्ठतम योग की विधाओं पर इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर मंथन भी किया जाएगा। महाराज ने कहा कि बीटल्स फेस्टिवल भी 3 दिनों के लिए ही होगा। योग का कार्यक्रम सुबह होगा जबकि बीटल्स फेस्टिवल तीन दिनों तक शाम को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीटल्स फेस्टिवल में काफी संख्या में विदेशी भी ऋपिकेश आएंगे।