अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस: CM ने मातृशक्ति को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज व प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। वर्तमान में नारी हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं शीर्ष स्थान पर न हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए बिना ब्याज के पांच लाख रूपये तक का लोन दिया जा रहा है। ग्रामीण आर्थिकी के विकास की सारी योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पैनिक बटन व शी-बाॅक्स  (She-Box) की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें मिलकर पूरी इच्छा शक्ति से इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *