अपने करतब से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे विदेशी कलाकार

देहरादून। रशियन, मंगोलियन और मणिपुरी समेत विभिन्न प्रदेशों के कलाकार  रेमन सर्कस में अपने करतब से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए रेमन सर्कस प्रबंधक श्याम सिंह थापा ने बताया कि दून के परेड ग्राउंड में रेमन सर्कस शुरु हो गया है। सर्कस जून तक चलेगा। कई वर्षो के बाद रेमन सर्कस दून में एक बार फिर से लोगों का मनोरंजन करने के लिए आया है। उनका कहना है कि सर्कस में जानवरों को लाना बंद हो गया है। इस बार रशियन, मंगोलियन, मणिपुरी सहित विभिन्न प्रदेशों के 120 कलाकार अपने करतब से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि करीब सौ साल पुरानी सर्कस धीरे-धीरे बंदी के कगार पर है। सर्कस में काम करने वाले कलाकरों की स्थिति ठीक नहीं रह गई है। कुछ साल पहले देश में 200 सर्कस लोगों को मनोरंजन करते थे, जबकि अब उनकी संख्या घटकर 15 के लगभग रह गई है। ऐसी स्थिति में सर्कस को चलाना मुश्किल भरा है। उन्होंने कहा कि सर्कस की इस कला को जीवित रखने के लिए रेमन सर्कस का आयोजन प्रत्येक साल अलग-अलग शहरों में किया जाता है। इस बार दून के लोगों को रेमन सर्कस से मनोरंजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *