देहरादून। BJP की 15 सितम्बर को कौसानी में होने वाली प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष बैठक अब 13 सितम्बर को देहरादून में होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री ‘‘संगठन’ शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार के हवाले से प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. देवेन्द्र भसीन ने कहा कि कौसानी में 15 सितम्बर को होने वाली बैठक की तिथि व स्थान अपरिहार्य कारणों से बदले गये हैं। अब यह बैठक 13 सितम्बर में देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा सह प्रभारी तथा लोकसभा विस्तारक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा की जायेगी। यह बैठक प्रात: 10 बजे से प्रारम्भ होकर शाम छह बजे तक चलेगी। भसीन ने बताया कि प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने सभी अपेक्षित प्रतिभागियों से बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। बैठक में बूथ महासम्पर्क महाभियान के अन्तर्गत अब तक सम्पन्न कायरें की समीक्षा की जायेगी और आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भी र्चचा होगी।