वन मंत्री ने किया तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर का लोकार्पण
रूद्रपुर/देहरादून। वन मंत्री डा0 हरक सिंह रावत द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर मे तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर का लोकार्पण किया। यह कार्यालय राज्य योजना के अन्तर्गत 90 लाख 60 हजार की लागत से बनाया गया है।
श्री रावत ने कहा तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के रूद्रपुर मे स्थापित हो जाने से अब लोगो को वन विभाग के कार्यो हेतु हल्द्वानी नही जाना पडेगा। उन्होने कहा उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भाग वन आच्छादित है। उन्होने कहा वन विभाग आम जनता के हितो मे कार्य करता है। उन्होने कहा विकास के लिए जिन स्थानो पर भूमि की आवश्यकता होती है, प्राथमिकता के आधार पर उन वन अधिनियमो की फाईलो मे भी कार्य किया जाता है। इस अवसर पर सांसद भगत सिंह कोश्यारी व क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिह, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मुख्य वन संरक्षक डा0 कपिल जोशी, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त मधुकर धकाते, चीफ कन्जरवेटर विवेक पाण्डे, डीएफओ तराई पूर्वी नितिशमणी त्रिपाठी, डीएफओ तराई केन्द्रीय कल्याणी उपस्थित थे।