देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को देहरादून आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा एक दिवसीय होगा। वह देहरादून में पार्टी के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। त्रिशक्ति सम्मेलन में प्रदेश के 11000 बूथों से तीन-तीन कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बूथ एजेंट शामिल होंगे। भाजपा इस सम्मेलन के जरिए बूथ यानी ग्रास रूट स्तर पर अपनी सांगठनिक ताकत का आकलन भी करेगी। बता दें कि भाजपा नौ जनवरी तक प्रदेश के इन 11 हजार बूथों को ए, बी, सी व डी श्रेणी में वर्गीकृत कर रही है। ये श्रेणियां बूथ स्तर तक हो रहे सांगठनिक कायरे को लेकर तय की गई हैं।