देहरादून। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सीमा डोरा ने रामप्यारी आर्य कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने यहां आये दिन कई तरह कार्यक्रम होने की शिकायत दर्ज की थी। सीमा डोरा ने प्रधानाचार्य से इस संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि यहां शादी विवाह जैसे कई कार्यक्रम विद्यालय खुले रहने पर होते रहते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए ऐसा किया जाता है। डोरा द्वारा इस पर आपत्ति करने के बाद उन्होंने आास्त किया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कार्य दिवस पर किसी भी हाल में ऐसा न करने का भरोसा दिया। उल्लेखनीय है कि लोगों ने शिकायत की थी कि यहां स्कूल टाइम में भी मजदूर व टैंट हाउसों के कर्मचारी काम करते रहते हैं, जिससे पढ़ाई बाधित होती है।