देहरादून। सार्वजनिक वितरण पण्राली के माध्यम से सस्ता खाद्यान्न (गरीबों का खाद्यान्न) में गंभीर अनियमितताएं और दस्तावेजों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पाये जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेिर्देश पर शासन ने आरएफसी कुमाऊं विष्णु सिंह धनिक को बर्खास्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को आरएफसी कुमाऊं का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। साथ ही राइस मिल के तत्कालीन डिप्टी आरएमओ सहित अन्य सभी संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दो दिन के भीतर कठोर कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव एवं आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूत्तर्ि को निर्देशित किया गया है। रुद्रपुर, काशीपुर और किच्छा के गोदाम के सत्यापन के दौरान गंभीर अनियमितताएं और दस्तावेजों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पाये जाने पर यह कार्यवाही की गई है।