आशा कार्यकत्र्रियों ने CM को कराया समस्याओं से अवगत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विधायक मुन्ना सिंह चैहान के नेतृत्व में विकासनगर क्षेत्र की आशा कार्यकत्र्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। आशा कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आशा कार्यकत्र्रियों का राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में बड़ा योगदान है। राज्य सरकार आशा कार्यकत्र्रियों के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
———-

गंगा सभा हरिद्वार के प्रतिनिधिमण्डल ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री गंगा सभा हरिद्वार के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधमण्डल ने मुख्यमंत्री को गंगाजली तथा रूद्राक्ष की माला भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गंगा सभा द्वारा नामामि गंगे योजना के अन्तर्गत स्वच्छ गंगा अभियान में हजारो छात्रछात्राओं को भी सम्मिलित किया है, साथ ही ऐसे छात्रछात्राओं तथा अध्यापको को सम्मानित किये जाने का भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने स्वच्छ गंगा अभियान के संचालन के लिये गंगा सभा के प्रयासो की सराहना की तथा अधिक से अधिक लोगो को इस अभियान से जोड़ने की अपेक्षा की।
————————-

CM से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में चैहान (क्षत्रिय) महासभा, हरिद्वार के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। चैहान (क्षत्रिय) महासभा के प्रतिनिधिमण्डल ने हरिद्वार बहादराबाद बी.एच.ई.एल. तिराहे पर स्थापित होने वाली सम्राट पृथ्वीराज चैहान की भव्य प्रतिमा के अनावरण हेतु समय प्रदान करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि क्षत्रिय महासभा द्वारा हरिद्वार में सम्राट पृथ्वीराज चैहान की भव्य प्रतिमा निर्माण का कार्य सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर विधायक श्री आदेश चैहान सहित महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *