इन पुलिस कार्मिको को किया गया सम्मानित

देहरादून। राजधानी में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व अन्य अतिथियों की मौजूदगी में राज्यपाल कृष्णकांत पाल ने उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस कार्मिको को पुरस्कृत किया।
समारोह के दौरान राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वालों में पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता सैक्टर नैनीताल श्री भगवत प्रसाद शाह, पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता सैक्टर नैनीताल श्री श्रीधर प्रसाद बडोला, प्लाटून कमाण्डर वि0श्रे0 21, 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर श्री गोविन्द लाल, उपनिरीक्षक, ना0पु0, जनपद नैनीताल श्री संजय जोशी, आरक्षी अभिसूचना, एसपी(आर) कार्यालय, हल्द्वानी श्री इरफान खान एवं आरक्षी एसडीआरएफ श्री जितेन्द्र सिंह सम्मिलित हैं। इस अवसर पर वर्ष 201415 में यूनियन होम मिनिस्टर्स मेडल फाॅर एक्सीलेन्स इन पुलिस ट्रेनिंग इन्सटीट्यूट हेतु उत्तराखण्ड से 02 प्रशिक्षकों उप निरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय देहरादून श्री कीर्ति कुमार श्रीवास्तव एवं प्लाटून कमाण्डर, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार श्री सुभाष चन्द्र को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल डाॅ0 के0के0 पाल द्वारा थानाध्यक्ष बनभुलपुरा जनपद नैनीताल श्री दिनेश नाथ महन्त एवं प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश जनपद देहरादून श्री प्रवीण कोश्यारी को भी सम्मानित किया गया। दिनांक 06 जनवरी से 08 जनवरी, 2018 तक टेकनपुर (मध्य प्रदेश) मे आयोजित पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक काॅन्फ्रेन्स में उत्तराखण्ड के इन 02 थानों को श्रेष्ठ पुलिस स्टेशन मे चयनित किया गया है। राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2014 एवं स्वतंत्रता दिवस 2016 एवं गणतंत्र दिवस 2016/17 के अवसर पर सराहनीय सेवा के लिये अग्निशमन एवं आपात सेवा के अधिकारियोें एवं कर्मचारियों को अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किए। अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों में फायर सर्विस चालक (वर्तमान मे अग्निशमन द्वितीय अधिकारीउधमसिंह नगर) श्री हरीश चन्द्र कापड़ी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (वर्तमान में उपनिदेशकतक0/प्रशा0 मुख्यालय) श्री सुरेन्द्र कुमार वर्मा, लीडिंग फायर मैन (वर्तमान में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, चम्पावत) श्री प्रहलाद सिंह, अग्निशमन अधिकारी (सेवानिवृत्त जनपद अल्मोड़ा) श्री जगत सिंह बोहरा, फायर सर्विस चालक जनपद हरिद्वार श्री देवेन्द्र सिंह चैहान, अग्निशमन अधिकारी (वर्तमान मे मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधमसिंहनगर) श्री नरेन्द्र सिंह कुवंर एवं अग्निशमन अधिकारी, उत्तरकाशी श्री बृजमोहन नौटियाल सम्मिलित हैं। परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में  मेयर (महापौर) देहरादून श्री विनोद चमोली, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, डी.जी.पी. श्री अनिल रतूडी सहित पुलिस तथा शासनप्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि, नागरिक/जनसामान्य भी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *