इन प्रस्तावों पर लगी त्रिवेंद्र कैबिनेट की मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट बैठक में कर्इ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
बुधवार को त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल की बैठक देहरादून स्थित सचिवालय में  आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की। इस दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी, जिस पर बाद में कैबिनेट के द्वारा अपनी मुहर लगायी गयी। कैबिनेट की जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी, वह इस प्रकार से है।
कैबिनेट के फैसले…
– पुलिस आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई। मंजूरी में भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित किया गया। मुख्य आरक्षी पद पर 50 प्रतिशत ज्येष्ठता के आधार पर एवं 50 प्रतिशत विभागीय परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

– धार्मिक स्वतंत्रता नियमावली अधिनियम में संशोधन कर, छल कपट करने वाले संस्थान का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया तय की गई तथा सबूत को सिद्ध करने का भार उसी संस्था पर निर्धारित किया गया।
– पुलिस मोटर परिवहन शाखा की सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई।

– साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में आने वाली असुविधा का समाधान किया गया।

– रिवर राफ्टिंग, क्याकिंग-केनोइंग नियमावली में संशोधन कर व्यवहारिक बनाया गया। रिवर राफ्टिंग के दौरान धूम्रपान एवं नशे को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया। एयरो स्पोर्ट्स के लिए नियमावली बनी।
– पैराग्लाइडिंग के लिए नियमावली को मंजूरी दी गई। ऑपरेटर की योग्यता को निर्धारित किया गया एवं नियमावली के उल्लंघन पर दंड का प्रावधान किया गया।

– यू कोस्ट के सातवें वेतनमान को मंजूरी दी गई।

– पुलिस घुड़सवार दल सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई। आरक्षी, मुख्य आरक्षी, उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया निर्धारित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *