इन 35 डाक्टरों को किया गया बर्खास्त

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 35 डॉक्टरों को आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। नोटिस के बावजूद ये डॉक्टर सेवा पर नहीं आ रहे थे। सचिव स्वास्थ्य नितेश झा की तरफ से यह आदेश किए गए। पूर्व में भी स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से कई बार गैरहाजिर चल रहे डॉक्टर्स को जल्द काम पर लौटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी ये डॉक्टर काम पर नहीं लौटे। इन डॉक्टरों की नियुक्ति लोक सेवा आयोग से हुई थी। इसलिए इनकी सेवाएं समाप्त किए जाने से पहले लोक सेवा आयोग की भी अनुमति ली गई।
इन डॉक्टरों को किया गया बर्खास्त:
डॉ. दीपा नेगी, पाशुल जुगरान, प्रदीप चंद्र शर्मा, एमएल विश्नोई, शमीम अहमद, विवेकानंद सत्यबली, युवराज सिंह जीना, नन्दन सिंह चौहान, अवदेश कुमार, अजीत सिंह, विनोद कुमार ओझा, अनूप कुमार, विपुल बिष्ट, गौरव कंसल, अजय कुमार, संजय पंत, कांति प्रसाद कुनियाल, अल्का पुनेठा, जेएन पांडे, सुधीर कुमार, रमेश चंद्र, अनुज भटनागर, श्रीनंद उनियाल, पीयूष गोयल, शरद पांडे, अभिताश मिश्रा, माधवी दुबे, तरुण पाठक, ललित कुमार, रुचिरा पांगती, रुचि डुंगरियाल, आशीष कुमार, मानसी गुसाईं, अजय कुमार और डा. प्रियंका सिंह।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *