इस भाजपा विधायक ने महात्मा गांधी को दी जयचंद की संज्ञा

पंडित नेहरू को बताया अय्याश
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अपने बयानों के वजह से चर्चाओं में रहने वाले भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयचंद कहकर अपमानित किया। भाजपा विधायक ने कहा कि वे गांधी को नहीं मानते हैं और उन्होंने डिबाइड एंड रूल के सिद्धांत पर देश का बंटवारा कर दिया। विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने पंडित नेहरू को अय्याश बताते हुए कहा कि गांधी ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश का विभाजन करा दिया। उन्होंने कहा कि गांधी ने जयचंद की भूमिका निभाते हुए सरदार पटेल की राजनीतिक हत्या भी की। उन्होंने बापू को तथाकथित बापू कहकर देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने गांधी जी की मनमानी की वजह से ही कांग्रेस छोड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *