देहरादून। कांग्रेस ने बहुप्रतीक्षित समितियों की बुधवार को घोषणा कर दी। तीन समितियों में अनुशासन समिति, समन्वय समिति व संसदीय समितियां शामिल हैं। घोषित समितियों में जो नाम सामने आये हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि मैदान की राजनीति कर रहे चेहरों को प्रमुखता दी गयी है।
संसदीय बोर्ड में 30 नेताओं को जगह
कांग्रेस ने संसदीय बोर्ड में जिन 30 नेताओं को जगह दी है, उनमें चार वर्तमान विधायकों के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व दो पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा व महेन्द्र पाल सिंह प्रमुख हैं। इसके साथ ही विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता करन मेहरा भी बोर्ड में शामिल हैं। बोर्ड के अन्य सदस्यों में विधायक मनोज रावत, आदेश चौहान, फुरकान अहमद व ममता राकेश भी हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, दिनेश अग्रवाल, शूरबीर सिंह सजवाण, हरीश चंद्र दुर्गापाल, राजेन्द्र सिंह भंडारी व राम सिंह सैनी, पूर्व डिप्टी स्पीकर अनुसूया प्रसाद मैखुरी को भी इसमें रखा गया है। पूर्व विधायकों में रणजीत सिंह रावत, मयूख महर, विजय पाल सजवाण, गणोश गोदियाल, मदन बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, मनोज तिवारी व प्रोफेसर जीत राम के नाम हैं। इसी तरह ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, मिक्की कपूर, एसपी सिंह, अशोक वर्मा, प्रयाग दत्त भट्ट, सरदार साहब सिंह व मुनीर आलम भी संसदीय बोर्ड में जगह पाने में सफल रहे।
प्रमोद कुमार को मिला अनुशासन का डंडा
अनुशासन समिति का अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को बनाया गया है। इसमें शामिल अन्य नेताओं में महेश कांडपाल, जया बिष्ट, विजय सिंह सिजवली, राजीव जैन (चकराता), दिनेश कौशिक, धीरेन्द्र प्रताप, मोहसिन रजा व धम्रेद्र प्रधान को रखा गया है।
दिग्गजों की फौज समन्वय समिति में शामिल
पार्टी के भीतर धड़ेबाजी रोकने के लिए बनायी गयी समन्वय समिति में एक तरह से बगावती सुर अपनाने वाले नेताओं को ही इसकी कमान सौंप दी है। इस सूची में विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक राजकुमार, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मातबर सिंह कंडारी, महेन्द्र सिंह माहरा, नवप्रभात, सुरेश चंद्र आर्य, हीरा सिंह बिष्ट को जगह दी गयी है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, राजकुमार, अम्ब्रीश कुमार को भी लिया गया है। इसके साथ ही दलजीत सिंह गौरैया, संतोष चौहान, गणोश उपाध्याय, पुष्कर दुर्गापाल, केदार पलड़िया, सुरेश शर्मा, रत्ना श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह पाल ‘‘पाटू’, नारायण सिंह बिष्ट, सरोजनी कैंतुरा, जोत सिंह बिष्ट, जगमोहन रावत, विकास चौधरी व ममता हल्दर को समन्वय समिति में रखा गया है।