उत्तराखंड : अब यहां कटी महिलाओं और लड़कियों की चोटी

देहरादून। उत्तराखंड में चोटी चुडैल का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोटी चुडैल से जुड़े मामलों के लगातार सामने आने से महिलाओं व लड़कियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो रखा है।
उत्तराखंड में ‘चोटी चुड़ैल’ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना एक के बाद एक महिलाओं और लड़कियों की चोटी कटना जारी है। बुधवार की रात उत्तराखंड के लालकुआं में केलाखेड़ा और बिंदुखेड़ा में महिला और बच्ची की चोटी कटने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा सूबे के कई अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की घटनाएं होने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के लालकुआं में बिंदुखत्ता के राजकीय इंटर कॉलेज बिंदुखेड़ा में कक्षा 12 की छात्रा बबीता रावत पुत्री कुंदन सिंह दसोनी की चोटी कटने का दावा किया गया है। वहीं केलाखेड़ा में एक महिला की चोटी कटी है। जिसके बाद से महिला बेहोश है। उत्तराखंड में लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है। इसके अलावा हल्‍द्वानी में इंदिरा नगर स्थित बड़ी मस्जिट के पीछे भी एक और लड़की की चोटी कटने व रुड़की में खानपुर के मिर्जापुर सादात गांव में चोटी काटने का मामला सामने आया है। लगातार मामलों के सामने आने से महिलाओं व लड़कियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *