उत्तराखंड : इन्हे मिली AICC में जगह

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में उत्तराखंड से 41 सदस्य बनाए गए हैं जबकि 10 को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए है। सूची में सभी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्रियों व सभी मौजूदा विधायकों को जगह दी गई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में आयोजित होने वाली एआईसीसी सत्र के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की भी औपचारिक घोषणा हो सकती है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव के चुनाव अधिकारी जेपी अग्रवाल ने सूची जारी कर दी है। जो प्रदेश कांग्रेस के जो नेता एआईसीसी सदस्य बने हैं। उनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता करन महरा, सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, इंटक प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, तिलकराज बेहड़, राजेंद्र सिंह भंडारी, सुरेंद्र सिंह नेगी, हरीश चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश कापड़ी, विधायक विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, काजी निजामुद्दीन,ममता राकेश, हरीश धामी, आदेश चौहान, फुरकान अहमद, राजकुमार, मनोज रावत, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व महामंत्री संजय पालीवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, गणोश गोदियाल, विक्रम सिंह नेगी, मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, एसपी सिंह, ब्रrा स्वरूप ब्रrाचारी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, राजिंदर सिंह पाल,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट, महामंत्री अनुपन शर्मा शामिल हैं,जिन दस लोगों को एआईसीसी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है उनमें देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के छोटे भाई चमन सिंह, डॉ. इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश, कल्जीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा, राजपाल बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री तरुण पंत और कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष राम विलास रावत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *