उत्तराखंड : इस-इस दिन भाजपा कार्यालय में बैठेगे मंत्री, सुनेगे समस्याएं

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रिगण अब सप्ताह में एक दिन बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठकर आम जनता एवं पार्टी कार्यकताओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें निस्तारित करेंगे।
जनसमस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कैबिनेट मंत्रियों को यह निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल सोमवार को, वन मंत्री हरक सिंह रावत मंगलवार, वित्त मंत्री प्रकाश पन्त बुधवार, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य गुरूवार, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत शनिवार को पार्टी मुख्यालय में बैठकर समस्याओं का निराकरण करेंगे। सभी मंत्रिगण उपरोक्त निर्धारित दिवस को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक पार्टी मुख्यालय में जन समस्याओं को सुनेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट प्रत्येक दिवस पार्टी कार्यालय में बैठकर मंत्रिगणों को सहयोग प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *