देेहरादून। अतिक्रमण विरोधी अभियान के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे राज्य कांग्रेस 28 जुलाई 2018 को ’’मुख्यमंत्री आवास’’कूच करेगी।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेन्द्र प्रताप ने उक्त फैसले का ऐलान करते हुए बताया कि यह निर्णय आज यहां कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न एक बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा जारी अध्यादेश को कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ’’ढकोसला’’ बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे आश्वासनों व नारों में कांग्रेस आने वाली नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंतिम सांस तक इन बस्तियों के नियमितिकरण किए जाने की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने तमाम कांग्रेसजनोें व अनियमित मलिन बस्तियों के लोगों से तानाशाहपूर्ण जनविरोधी व फासिस्ट रवैये के विरूद्व 28 जुलाई को ’’ सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
श्री प्रीतम सिंह ने सरकार की तीन साल की अस्थायी व्यवस्था को ’’छलावा’’ बताया व कहा कि आगामी निकाय व लोकसभा चुनावों में जनता को बहकावे मेे रखने के लिए उक्त फैसला लिया गया है। जो पूरी तरह से ’’राजनीति से प्रेरित ’’ है व वोटों की खेती पैदा करने की मंशा से की गई ’’थोथी घोषणा’’ है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इन्दिरा हृदयेश, ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, विधायक फुरकान अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, डाॅ0 आर0 पी0 रतूड़ी, प्रमोद कुमार सिंह, एस0 पी0 सिंह, अजय सिंह, दीप बोहरा, सुनील जायसवाल, राजेश शर्मा, महन्त विनय सारस्वत आदि उपस्थित थे।