उत्तराखंड: इस दिन से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

मंडल पदाधिकारियों से करेंगे सीधा संवाद, सरकार के कामकाज की होगी समीक्षा
देहरादून। दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह न केवल मंडल पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे, अपितु सरकार के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के मद्देनजर भाजपाईयों में भी खासा उत्साह है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी 19 व 20 सितम्बर को देहरादून के दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष न केवल मंडल पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे, अपितु प्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज की समीक्षा को प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी भाजपा अध्यक्ष के द्वारा अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के बाबत प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा नहीं रख रहे, लेकिन पार्टी की निचली इकाई से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों से अध्यक्ष सीधा संवाद करेंगे। वह मंडल पदाधिकारियों से कुछ भी पूछ सकते हैं, जो अपने आप में बड़ी बात है। भाजपा अध्यक्ष 20 सितंबर को दिन में किसी एक कार्यकर्ता के निवास पर भोजन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मद्देनजर जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। दैनिक प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व गजराज सिंह बिष्ट को दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा अध्यक्ष का दौरा, 19 सितंबर
-पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजकों, सांसदों व विधायकों के साथ ही कोर गु्रप के साथ बैठकें।

20 सितंबर
-प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पुस्तकालय और ई-पुस्तकालय का करेंगे उद्घाटन, इसके बाद विभाग व प्रकल्प टीम और फिर विस्तारक व पालक टीम के साथ करेंगे बैठक।
-इसी दिन प्रदेश कार्यसमिति, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों, जिला मोर्चा प्रकोष्ठों से बैठक कर सीधा संवाद।
-प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारी व अध्यक्ष और कोर गु्रप के अलावा आजीवन सहयोग निधि टीम के साथ करेंगे मंथन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *