उत्तराखंड : एस रामास्वामी के स्थान पर इन्हे CS बनाये जाने की चर्चा

देहरादून। एस रामास्वामी के स्थान पर उत्तराखंड का मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को बनाये जाने की चर्चांए जोर-शोर से राजनीतिक गलियारों में तैर रही है। चर्चा है कि केंद्र में तैनात आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार​ सिंह को केंद्र ने रिलिव कर दिया है।
उत्तराखंड में सबसे बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने के जा रहा है। मुख्य सचिव एस रामास्वामी की जगह केंद्र में तैनात आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईएएस अफसर उत्पल कुमार सिंह को राज्य के लिए कार्यमुक्त करने को पत्र लिखा था। चर्चा है कि केंद्र ने उत्पल कुमार​ सिंह को रिलिव कर दिया है। उन्हें उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव बनाने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक अभी तक उत्पल कुमार सिंह की नियुक्ति का आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन यह कभी भी हो सकता है। उत्पल कुमार सिंह 1986 बैच के IAS अधिकारी हैं। वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर हैं तैनात हैं। उत्तराखंड राज्य में आने के बाद उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ IAS होंगे। उनकी ईमानदार, निर्विवाद, साफ सुथरी छवि वाले अफसरों में गिनती होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *