उत्तराखंड: कार्यकर्ताओं को दायित्वों का तोहफा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोससभा चुनाव की घोषणा से ऐन पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व का तोहफा दिया है। दायित्वों के दूसरे चरण में बलराज पासी व ज्योति प्रसाद गैरोला को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है जबकि 17 कार्यकर्ताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही विभिन्न निगमों, परिषदों व आयोगों में 32 को सदस्य बनाया गया है। कुल मिलाकर सरकार ने 51 लोगों को दायित्व दिये हैं, जबकि इससे पहले 22 दिसंबर को सरकार ने 14 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी थी।
कैबिनेट मंत्री स्तर की सुविधाओं के साथ बलराज पासी को उपाध्यक्ष प्रथम राज्यस्तरीय जलागम परिषद व ज्योति प्रसाद गैरोला को उपाध्यक्ष द्वितीय राज्यस्तरीय जलागम परिषद के रूप में दायित्व प्रदान किया गया है। इसके अलावा राज्य मंत्री स्तर की सुविधाओं के साथ जितेंद्र रावत मोनी को उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण परिषद, डा. कल्पना सैनी उपाध्यक्ष अन्य पिछड़ा आयोग, लेफ्टि, (रि.) केडी भोटिया अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद, कर्नल (रि.) सीएम नौटियाल को उपाध्यक्ष राज्य सैनिक कल्याण परिषद बनाया गया है। इसके साथ ही आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई उपाध्यक्ष चारधाम विकास परिषद, अब्वल सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष भागीरथी घाटी विकास परिषद, रामकृष्ण रावत उपाध्यक्ष उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद की जिम्मेदारी दी गयी है। मूरत राम शर्मा को उपाध्यक्ष उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद, एसपी चमोली को उपाध्यक्ष अर्ध सैनिक कल्याण परिषद, भगत राम कोठारी को अध्यक्ष गन्ना एव चीनी विकास उद्योग बोर्ड, रविंद्र कटारिया-उपाध्यक्ष द्वितीय पशु कल्याण बोर्ड, अमी चंद बाल्मीकि को अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग, अजय राजौर उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग, मजहर नईम नवाब उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग बनाये गये हैं। इसके साथ ही कृष्ण कुमार सिंघल उपाध्यक्ष जीएमवीएन व रेनू अधिकारी को केएमवीएन का उपाध्यक्ष व अशोक खत्री को बदरी-केदार मंदिर समिति में उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।
इसके साथ ही 32 लोगों को विभिन्न आयोगों एवं समितियों में सदस्य नामित किया गया है। उनमें प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी के पुत्र अनंत अंबानी को बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। मंदिर समिति में अंबानी के अलावा इंद्रमणी गैरोला, चंद्रकला ध्यानी, अनिल कंसल, रामसूरत नौटियाल, ऋषि सती, अरुण मैठाणी, धीरज पंचभैया मोनू, राजपाल सिंह पुंडीर को भी सदस्य के रूप में, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के अन्तर्गत असगर अली, राव कालेखां, अब्दुल हफीज, हेमंत जोजफ, मास्टर शकील, संतोष नागपाल, तसलीम व गुलाम मुस्तफा, सफाई आयोग के सदस्य में जयपाल बाल्मीकि, साकेत बाल्मीकि, विपिन चंचल एवं विनोद कुमार को जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि निदेशक मंडल सदस्य जीएमवीएन में लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अंजली खंडेलवाल, आशुतोष वर्मा, चंद्रप्रकाश, राजेश कुमार, रोहित एवं पुष्पा बड़वाल तथा निदेशक मंडल सदस्य केएमवीएन में कमल जिंदल, तारादत्त पांडेय, कुंदन बिष्ट व राम सिंह कोरंगा को नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *