उत्तराखंड की पांचों सीटे जीतेंगी कांग्रेस: प्रीतम

चुनावी सभा में बोले, खोखले साबित हुए मोदी सरकार के वादे
देहरादून। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस के उत्तराखण्ड अध्यक्ष व टिहरी लोकसभा सीट प्रत्याशी प्रीतम सिह ने न केवल प्रदेश की पांचो सीटों को जीतने का दावा किया, अपितु केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने की बात भी कही।
यहां टिहरी संसदीय सीट के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के डाकरा-गढ़ी कैंट में आयोजित चुनावी सभा में श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने पाॅच वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता से जो वादे किये थे वह खोखले सावित हुए है और कोई भी वादा पूरा नही किया। भाजपा की कार्यशैली से त्रस्त जनता की निगाहें कांग्रेस की ओर है और वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करके भाजपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को भी उनके जनविरोधी कार्यों को लेकर कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने जनता व कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश की प्रदेश की पांचो सीटों को जीतने का दावा किया। साथ ही केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के साथ ही प्रदेश के नव जवानोंए महिलाओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वह केन्द्र में बैैठी झूठी सरकार के कारनामों का पर्दाफाश करें और चुनाव में अधिकाधिक संख्या में मतदान कर कांग्रेस का साथ दें। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की उत्तराखण्ड विरोधी नीतियों से राज्य की जनता में घोर निराशा है और जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने जनता से टिहरी समेत प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के अलावा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *