देहरादून। टिकट को लेकर BJP में मचे धमासान के बीच मंगलवार को पार्टी ने अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया। थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा करते हुए मुन्नी देवी को टिकट दिया है। वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली मुन्नी देवी दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी हैं। पूर्व विधायक मगनलाल शाह की पत्नी और वर्तमान में जिला पंचायत की अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह के नाम पर उनके पुत्र गणेश शाह ने नामांकन प्रपत्र लिया था। पहले से ही भाजपा के उन्हें टिकट देने की चर्चा थी। बता दें कि विधायक मगन लाल शाह के निधन के बाद थराली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।