देहरादून। निकाय चुनाव में सफलता हासिल करने को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से बीरवार को स्टार प्रचारको की सूची जारी कर दी गयी। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ट उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार 48 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी है, जिसमें प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नाम मुख्य रूप से शामिल है।
स्टार प्रचारको की सूची