देहरादून। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। विधानसभा में रिटर्निंग ऑफ़िसर ने उन्हें सर्टिफ़िकेट सौंप दिया।
गुरुवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। विधानसभा में संख्या बल न होने की वजह से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। इस तरह बलूनी अकेले ही मैदान में थे। विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर मदन सिंह कुंजवाल ने अनिल बलूनी को राज्यसभा में चुने जाने का सर्टिफिकेट सौंप दिया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और कई विधायकों के साथ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।