राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने कराया वेब मीडिया की महत्ता से अवगत
देहरादून। उत्तराखंड वैब मीडिया एसोसिएशन की आयोजित बैठक में संगठन पदाधिकारियों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्री जोशी ने वेब मीडिया की महत्ता से अवगत कराने के साथ ही दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान एसोसिएशन का विस्तार भी किया गया।
देश की एकमात्र पंजीकृत संस्था वेब मीडिया एसोसिशन की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कृष्णा मार्केट सुभाषनगर में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम वेब मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी (वरिष्ठ पत्रकार) का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात क्रमबद्ध तरीके से एसोसिएशन के पदाधिकारी एवम सदस्यों की ओर से विचार व्यक्त किये गये। बैठक में वेब मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने ना केवल वेब मीडिया के महत्ता से अवगत कराया, अपितु संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। वही बैठक में वेब मीडिया एसोसिएशन उत्तराखण्ड अपने कार्यकारणी विस्तार में अंजना को प्रदेश उपाध्यक्ष और सलीम रज़ा को देहरादून जिला संयोजक बनाया गया। कार्यक्रम के अंत मे वेब मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा किये हुए कायरतापूर्ण हमले से शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी, उत्तराखण्ड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त गैरोला, संजय मल्ल, हिमान्शु शर्मा, अंजना, कोषाध्यक्ष सुमित सिंह, सचिव संगठन सुमित धीमान, प्रचार प्रसार सचिव विनीत गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीतू, केशव “सागर”, जिला संयोजक देहरादून सलीम रजा आदि उपस्थित थे।