देहरादून। उत्तराखंड में सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरदबल किया है। इस दौरान सरकार ने 19 आईएएस, एक पीसीएस और एक सचिवालय सेवा के अधिकारी समेत 21 अफसरों के दायित्व बदल दिए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा फेरबदल शिक्षा विभाग में हुआ है। शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख से शिक्षा विभाग से हटाते हुए सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी पशुपालन सचिव मीनाक्षी सुंदरम को दी गई है। वेटिंग में चल रहे वीवीआरसी पुरूषोत्तम को गढ़वाल मंडल को कमिश्नर बनाया गया है।
अपर मुख्य सचिव.कार्मिक राधा रतूड़ी ने फेरबदल के आदेश जारी कर दिए। फेरबदल के आदेश के अनुसार पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा राजस्व परिषद अध्यक्ष एसण् रामा स्वामी को इस पद के अलावा उत्तराखंड परिवहन निगम अध्यक्ष का पद भी दिया गया है। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश से राज्य संपत्ति एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन का दायित्व हटा दिया गया हैए वहीं अपर मुख्य सचिव डॉण् रणवीर सिंह से वन एवं पर्यावरण विभाग का दायित्व हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव मनीषा पंवार से महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग का पदभार वापस ले लिया गया है। वहीं प्रमुख सचिव आनंद बर्धन से लघु सिंचाईए सिंचाईएए सैनिक कल्याणए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के पद हटाकर प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण का पद सौंपा गया है। सचिव डॉण् भूपिंदर कौर औलख से विद्यालयी शिक्षा का दायित्व वापस लेकर उन्हें लघु सिंचाई व सिंचाई विभाग सौंपा गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को विद्यालयी शिक्षा सौंप दिया गया है। प्रभारी सचिव सुशील कुमार को उनके पुराने दायित्वों के साथ आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले भी सौंपा गया है।
इसी तरह सचिव शैलेश बगोली से गढ़वाल मंडलायुक्त का पद वापस लेकर बाध्य प्रतीक्षा बीवीआरसी पुरु षोत्तम को सौंप दिया गया है। सचिव नितेश कुमार झा से सचिव कार्मिक एवं सतर्कता हटा दिया गया है। हरबंस सिंह चुघ से सचिवालय प्रशासन का दायित्व हटा दिया गया है। यह पद अब प्रभारी सचिव इंदुधर बौड़ाई को दिया गया है। सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को सचिव राज्य संपत्ति का अतिरिक्त पद दिया गया है। प्रभारी सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा को कौशल विकास एवं सेवायोजन का अतिरिक्त पद दिया गया है। बृजेश कुमार संत से एमडी उत्तराखंड परिवहन निगम का पद लेकर उन्हें महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग का पद भी दे दिया गया है। प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल को सैनिक कल्याण का अतिरिक्त पद दिया गया है। अपर सचिव डॉण् आर राजेश कुमार को एमडी परिवहन निगम का जिम्मा भी दिया गया है। अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से एमडी उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का पद लेकर आईएएस व डीडी सूचना दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिया गया है। अपर सचिव डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट को खनन का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।