देहरादून। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड को आग्रेनिक स्टेट के रूप में मॉडल स्टेट बनाया जाएगा। वर्ष 2022 तक उत्तराखंड को पूर्ण आर्गनिक स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैविक कृषि के प्रोत्साहन हेतु दीर्घकालीन लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। जैविक उत्पाद परिषद, जैविक प्रमाणीकरण संस्था एवं अन्य संबंधित संस्थानों की क्षमता में भी वृद्धि की जायेगी। पर्वतीय वष्ा पर आधारित क्षेत्रों को जैविक कृषि के अन्तर्गत लाया जायेगा। इससे विपणन नेटवर्क विकसित होगा। जिसमें जैव विविधता संरक्षण को प्रमुखता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्वतीय जैविक उत्पाद मंडुवा, झंगोरा, रामदाना, सोयाबीन, बासमती, धान आदि उत्पादों को कच्चे उत्पाद तथा प्रसंस्कृत उत्पाद के रूप में निर्यात किये जाने की अपार संभावनाएँ हैं। प्रदेश में स्थानीय फल-फूल माल्टा, पुलम, खुमानी, बुरांश के भी प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार किये जाएंगे। राज्य इस क्षेत्र में उद्यमियों को प्रयाप्त सहयोग देने के लिए तैयार है। जैविक कृषि कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए देश का प्रथम एंड्रायड एप विकसित किया गया है।