देहरादून। भारतीय जैन मिलन ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले युवाओं को युवा गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया। भारतीय जैन मिलन ने द्वितीय जैन युवा क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन जैन धर्मशाला में किया था। युवा क्षेत्रीय सम्मेलन में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चंद्र जैन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पूर्वजों के बारे में अवगत कराना है ताकि आज के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि युवा शक्ति को भटकने से रोकना भी एक उद्देश्य है, क्योंकि युवा देश की पूंजी है। कार्यक्रम में चार्टेट एकाउन्टेंट मोहित जैन ने जीएसटी के सरलीकरण के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पूनम जैन के निर्देशन में युवतियों लघु नाटिका का मंचन किया, जिसमें आत्मरक्षा व महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक राहुल जैन ने बदलते परिवेश में महिलाओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में आयुष जैन, अंकित जैन, ध्रुव जैन, डाक्टर ेता जैन, कार्तिक जैन, दीक्षा जैन और ज्योति जैन को युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष अजय जैन, नेम चंद जैन, डाक्टर संजीव जैन, सुनील जैन, राहुल जैन, नवीन कुमार, अंकित, आरके जैन और जितेंद्र जैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नमन जैन ने किया।