नई दिल्ली। 17वीं लोकसभा के चुनाव के मतदान बाद सर्वेक्षणों में से अधिकतर ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की फिर सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया है। लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए हुए मतदान बाद के 15 सव्रेक्षणों में से 12 में राजग के स्पष्ट बहुमत के साथ पुन: सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को बहुमत से बहुत पीछे दिखाया गया है। इन सव्रेक्षणों में राजग को 231 से 365 सीटें, जबकि संप्रग को 62 से 164 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य दलों को 69 से 159 तक सीटें मिलने की अनुमान व्यक्त किया गया है। तीन सव्रेक्षणों में राजग को पूर्ण बहुमत से दूर बताया गया है। अधिकांश सव्रेक्षणों के अनुसार भाजपा 272 का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं हो पा रही है, हालांकि न्यूज 24- टुडेज चाणक्य में भाजपा को 286 से 314 सीटें तथा कांग्रेस को 46 से 64 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। भाजपा ने इन सव्रेक्षणों पर संतोष जाहिर किया है, तो विपक्ष इसे खारिज करता दिख रहा है।
चैनल/एजेंसी राजग संप्रग अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस 339-365 77-108 69-95
टाइम्स नाऊ-वीएमआर 306 132 104
जन की बात 305 124 113
न्यूज 18 292-312 62-72 102-112
सी वोटर 287 128 127
न्यूज नेशन 282-290 118-126 130-138
एबीपी-नीलसन 267 127 148
न्यूज एक्स 242 164 137
पीस रिसर्च 231 152 159