विकासनगर। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की दृष्टी से प्रदेश भाजपा सरकार प्रदेश के दस हजार किसानों को कम ब्याज दरों पर कर्ज देगी। राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार ने किसानों को कम ब्याज दरों पर कर्ज देने की घोषणा की है।
डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को खेती सहित अन्य कुटीर उद्योगों के लिए केवल दो प्रतिशत ब्याज दर पर सरकार राज्य के दस हजार किसानों को कर्ज देने जा रही है। राज्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार के इस कदम से किसानों की आय में वृद्धि तय है। उन्होंने कहा कि सरकार सहकारिता को प्रदेश की लाइफ लाइन बनाने की दिशा में काम कर रही है और किसानों का जीवन खुशहाल बनाने के लिए सरकार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। सरकार प्रदेश को आग्रेनिक प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र विदेशों में पढ़ने के इच्छुक हैं, उनको केंद्रीय बैंकों से कम ब्याज दर पर सहकारी बैंकों से 20 से 50 लाख तक का लोन दिया जाएगा।