कांग्रेसियों को टिप्स देंगे सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी भाई देसाई पहुंच रहे हैं। देसाई पार्टीजनों को सेवादल का पाठ पढ़ाने के साथ ही कई अन्य टिप्स भी देंगे। राजीव भवन में होने वाली सेवादल की बैठक की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को प्रदेश सेवादल के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। दुर्गापाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई है। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी भाई देसाई संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश कांगेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह 10 बजे ध्वजारोहण कर बैठक का शुभारम्भ करेंगे। बैठक में प्रदेश सेवादल की समस्त कार्यकारिणी के साथ-साथ जनपद के मुख्य संगठक भी सम्मिलित होंगे।दुर्गापाल ने कहा कि राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी भाई देसाई सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश को भी आमंत्रित किया गया है। आज हुई तैयारी बैठक में जिला मुख्य संगठक हरिद्वार ईलम चौहान, दून के मुख्य संगठक कुंवर सिह यादव, सावित्री थापा, राजेश रस्तोगी, संजय दुर्गापाल, पारितोश जोशी, राजकुमार यादव की टीमें बनाकर उन्हें विभिन्न कायरे का जिम्मा सौंपा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *