कांग्रेसियो ने टपकेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में किया वृक्षारोपण

देहरादून। इन्दिरा गांधी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह जी के नेतृत्व में देहरादून के टपकेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में सघन वृक्षारोपण किया गया।
ज्ञातव्य हो कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में वर्ष 2017 को अपनी प्रिय नेता भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में आज कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिह जी के नेतृत्व में देहरादून में टपकेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में सघन वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज हम भारत का नाम विश्व मानचित्र पर स्वर्णाक्षरों में दर्शाने वाली राष्ट्र की महान सेविका तथा देश की एकता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति, हमारी मात्र शक्ति स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए श्रद्धांजलि देते हैं। स्व0 इन्दिरा जी ने अपनी प्रतिभा कौशल एवं विद्यता से देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाते हुए विश्व के मानचित्र पर भारत को एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा देकर सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को मजबूत बनाने की दिशा में अनेकों उल्लेखनीय कार्य कियेे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत विश्व शांति दूत के रूप में जाना जाता है। स्व0 इन्दिरा गांधी जी द्वारा चलाये गये बीस सूत्रीय कार्यक्रम के तहत ही सरकारों ने मलिन बस्तियों के विकास के लिए कार्य करवाये जिसके परिणामस्वरूप पूर्ववर्ती यू.पी.ए. सरकार के समय करोड़ों रूपये की योजना मलिन बस्तियों के विकास के लिए लागू की गई। उन्होने कहा कि स्व0 इन्दिरा गांधी जी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवायें देकर भारत को विश्व में एक अलग स्थान दिलाने का काम किया। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से यह भी साबित कर दिया कि महिलाएं पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय ंिसह, प्रदेश सचिव संजय किशोर, गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन पयाल, राजेश पाण्डेय, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, अशोक वर्मा, ताहिर अली, प्रदीप डोभाल, महन्त विनय सारस्वत, कै0 बलवीर रावत, प्रदीप भट्ट, अनिल बसनेत, भगवान, सुनित राठौर, कमलेश रमन पुष्पा पंवार, महेश जोशी, देवेन्द्र बुटोला, दीवान सिंह तोमर, उपेन्द्र थापली, सूरज थापा, राजेश चमोली, शम्मी प्रकाश, पंकज मेसोन, अनुराधा तिवारी, चन्द्रकला नेगी आदि अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *