देहरादून। कांग्रेस 25 अक्टूबर को गांधी पार्क प्रांगड़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में विशाल धरना आयोजित कर रही है।
इसी को लेकर महानगर कांग्रेस की ओर से कांग्रेस भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न का आरोप लगाया। कांग्रेस के चुने हुये जनप्रतिनिधियो का उत्पीड़न किया जा रहा है उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। इन्ही तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस का धरना है जिसमे कांग्रेस के वरिष्ट नेता गण मौजूद रहेंगे। उन्होंने महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आहवाहन किया कि धरने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। इस अवसर पर महानगर व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष पंकज मेसोन, महानगर महासचिब महेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, मुकेश चौहान, दीप चौहान, मुकेश रेगमी, रिपू दमन सिंह, बृज मोहन चौहान, अरुण उनियाल, संजय शर्मा, निहाल सिंह, थोमस विक्टर, अनूप पासी आदि उपस्थित थे।