कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबरा गयी है भाजपा : धस्माना

देहरादून। कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होते ही भाजपा मुंह चुराकर भाग रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर सभी नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बयानबाजी कर रहे हैं, इससे साफ संकेत है कि भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र से बुरी तरह घबरा गयी है। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की हर नाकामी का जवाब कांग्रेस के घोषणा पत्र में है। कांग्रेस ने देश की बुनियादी समस्याओं जैसे महंगाई, बेरोजगारी व गरीबी को लेकर बात की है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के अन्य नेता सेना की कार्रवाई का श्रेय लेने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश समझ गया है। भाजपा अब देश के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकती। धस्माना ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उत्तरकाशी रैली को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि शाह को उत्तराखंड में गंभीरता से नहीं लिया जाता है। उन्होंने अपने भाषण में उत्तराखंड की बुनियादी बातों को भी नजरअंदाज किया। इसलिए शाह की रैली से टिहरी लोकसभा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर जबरदस्त तरीके से जीत दर्ज करने जा रही है और देश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *