देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव ’’सर्व धर्म समभाव’’ की बात की है तथा हर धर्म, सम्प्रदाय जाति एवं वर्ग के हित में अनेकानेक काम किये है। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर जनता से झूठे वायदे करने का आरोप भी लगाया।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में अल्पसंख्यक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम समुदाय की शिक्षा, मदरसा वोर्ड, कब्रस्तानों का विकास, जसपुर में टेक्सटाइल पार्क, होनेहार छात्रों के लिए छात्र वृत्ति, हज हाउस का निर्माण, हज का कोटा बढ़ाने, अपना व्यवसाय करने हेतु सस्ती व्याज दर पर ऋण योजना का प्रारम्भ, बेरोजगारों के प्रशिक्षण हेतु रोजगार मुहैय्या कराने जैसे ऐतिहासिक योजनायें प्रारम्भ किये थे। परन्तु भाजपा सरकार आते ही इन विकास कार्यो को आगे बढ़ाये जाने के बजाय रोकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का काम किया है। भाजपा ने देश में बेरोजगारी, मंहगाई और देश की जनता को ठगने के अलावा इन चार वर्षो कुछ भी नही किया है। इनके मंसूबांे को देश की जनता जान चुकी है। भाजपा की सरकार ने देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर राजनीति कर साम्प्रदायों के बीच में झगड़ा कराने का काम करती है। विकास के नाम पर भाजपा की सरकार ने मात्र जुमलेबाजी करने का काम किया है।
श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता के साथ जो वादे किये थे वे सब झूठे सावित हुए है तथा एक भी वायदा पूरा न करके देश की जनता को ठगने व छलने का काम किया है। नौजवानों को रोजगार न देकर भारतीय जनता पार्टी उनके हितों में कुठाघात करने का काम किया है। उन्होंने का कि मोदी ने देश की जनता को कहा था कि देश को एक चैकीदार दिजिए जो देश की सेवा करना चाहता है। परन्तु सरकार बनते ही चैकीदार ने 10 लाख की डेªस पहन ली और 15 लाख हर व्यक्ति के खाते में आयेंगे, 25 हजार रूपया हर व्यक्ति पेंशन के रूप दिये जाने, 2 करोड़ युवाआंे को रोजगार दिये जाने, एक के बदले दस सिर लाने जैसे वादे किये थे जो एक भी पूरा नही हुआ है। मोदी मात्र साम्प्रदायिकता फैलाकर देश में राज करना चाहते है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने मौलाना मुहम्मद अल्ताफ शदर देहरादून, मुफती सलीम अहमद, शहर काजी मुहम्मद अहमद कासमी, मुफती रहीश अहमद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लालचन्द शर्मा, मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, सुनीता प्रकाश, रईश फातमा,निधि सिंह, सुलोचना देवी, आविद अली, इलियास अन्सारी, नुशरत खान, इरशाद अली, तौफिक खान, लईक अंसारी, आकिल राणा, दानिश खान, भजन सिंह आदि उपस्थित थे।