देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है।
प्रीतम सिंह ने श्रीमती शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं श्रीमती दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, डाॅ0 आर0पी0 रतूडी, भरत शर्मा, ने भी श्रीमती शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।