कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनायेगी सोनिया गांधी का जन्म दिवस

राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर होंगे कार्यक्रम
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिह के आह्रवान पर कांग्रेस की षीर्श नेता श्रीमती सोनिया गांधी का 72वां जन्म दिवस 9 दिसम्बर, 2018 को प्रदेशभर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जनपद में श्रीमती सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर विचार गोश्ठियां आयोजित कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रातः 11 बजे से आयेाजित किया जायेगा जिसमें पार्टी के वरिश्ठ नेतागण एंव कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *