कांग्रेस हर जिला मुख्यालय में करेगी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित

देहरादून। अगस्त क्रांति दिवस पर प्रदेश कांग्रेस हर जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेगी। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगस्त क्रांति दिवस पर प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में सुबह 11 बजे गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानिनियों को सम्मानित भी किया जाएगा। जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सभी जिला मुख्यालयों में भी गोष्ठी एवं सम्मेलन कार्यक्रमों का आयेजन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानिनियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *