कृषक महोत्सव : सीएम ने प्रचार रथों को दिखायी हरी झंडी

पंतनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा पंतनगर में कृषक महोत्सव रवि-2017 का उद्घाटन करते हुए जनपद के न्याय पंचायतो में जाने वाले 03 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा यह रथ 06 अक्टूवर से 15 अक्टूवर तक जनपद की 27 न्याय पंचायतों में जाकर कृषकों की समस्याओं का निराकरण करेगें व उर्वरक, बीज, जैव रसायन, कृषि रक्षा रसायन तथा उद्यान,पशुपालन,रेशम,मत्स्य विभाग से सम्बन्धित निवेश भी उपलब्ध करायेगें। श्री रावत ने कहा वर्ष 2022 तक कृषको की आय दुगनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस महोत्सव के माध्यम से किसानों को नई तकनीक आदि की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी जायेगी वही किसानो के सुझाव भी प्राप्त किये जायेंगे। इस अवसर पर कुलपति डा0एके मिश्रा, जिलाधिकारी डा0नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते, विधायक राजेश शुक्ला व राजकुमार ठुकराल, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *