केदारनाथ के लिए बीरवार से शुरू होगी हेली सेवाएं

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं बीरवार से शुरू हो जाएंगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति के बाद प्रशासन ने सात हेली कंपनियों को उड़ान भरने की अनुमति दे दी है। जनपद रुद्रप्रयाग के फाटा, शेरसी व गुप्तकाशी के हेलीपैड से यह सेवाएं संचालित होंगी। इसके लिए शासन ने पहले ही किराया निर्धारित कर दिया था।
शासन ने बुधवार देर रात हेली कंपनियों को सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी। प्रशासन ने वृहस्पतिवार से सात हेली कंपनियों को उड़ान भरने की अनुमति जारी कर दी है। इनमें हिमालयन, आर्यन, यूटेअर, ऐरो, थम्बी, पवन हंस, इंडोकॉप्टर हेली कंपनी अपनी सेवाएं शुरू कर सकेंगी। हेली सेवा के नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आर्यन व ऐरो गुप्तकाशी हेलीपैड से, यूटेअर, पवनहंस, इंडोकॉप्टर व थम्बी हेली कंपनियां फाटा हेलीपैड से और हिमालयन कंपनी शेरसी हेलीपैड से उडान भरेगी। उन्होंने बताया कि फाटा से 4798 रपए, गुप्तकाशी से 8550 रपए और शेरसी से 4940 रपए किराया निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सभी हेली कंपनियों पर नजर रहेगी। किराए को लेकर दलाली हुई तो सख्त कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *