केन्द्र में बन रही कांग्रेस की सरकार: राहुल गांधी

जीएसटी को बताया गब्बर सिंह टैक्स, माल्या और नीरव मोदी को भगाने में मोदी का हाथ
देहरादून। जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि 2019 में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मोदी सरकार में सच बोलने वालों की कोई जगह न होने की बात कहते हुए उन्होंने जहां यह कहा कि पहले नारा था “अच्छे दिन आएंगे’ अब नया नारा है “चैकीदार चोर है’, वहीं यह भी कहा कि जो कागज का जहाज नहीं बना सकते, उनको दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस कॉनट्रेक्ट क्यों पकड़ा दिया गया। वहीं अपना संबोधन खत्म करने के बाद राहुल गांधी शहीदों के घर गए और परि‍जनों से बात की।
दून के परेड मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एलान किया कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी। हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। अगर मोदी पंद्रह-बीस लोगों को लाखों करोड़ दे सकते हैं, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब को पैसा क्यों नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार आने पर हम गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) को सच्ची जीएसटी में बदल देंगे। एक टैक्स होगा, साधरण टैक्स होगा। नरेंद्र मोदी की भयंकर गलती की माफी मैं आप लोगों से मांगता हूं। पुलवामा हमले के दिन हिंदुस्तान के छह एयरपोर्ट अडानी को दिए गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि माल्या और नीरव मोदी को भगाने में मोदी का हाथ है।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने एकबार फिर से किसानों को लेकर मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया। मोदी के पंद्रह लाख का वादा भी हवाई साबित हुआ। उनका कहना है कि देश के सामने दो समस्याए रोजगार, किसानों की समस्या है। पांच साल में मोदी ने इन दोनों के बारे में कुछ नहीं सोचा। तूफान आता है किसान का पैसा अंबानी के खाते में जाता है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि मनीष खंडूड़ी यहां मौजूद हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर मनीष खंडूड़ी आज कांग्रेस में क्यों हैं। उनके पिता ने पार्लियामेंट डिफेंस कमिटी में देश की रक्षा को लेकर एक प्रश्न पूछा तो उन्हें उस कमिटी की चेयरमैनशिप से नरेंद्र मोदी ने हटा दिया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा का मामला है। क्या उन्होंने कुछ गलत कहा। भाजपा में सच्चाई के लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें सच बोलने की सजा मिली है।
राफेल को लेकर अंबानी को लिया आड़े हाथ
राहुल ने इस दौरान राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। राहुल ने कहा कि अनिल अंबानी कागज का जहाज भी नहीं बना सकते। अंबानी में ऐसा क्या है कि नरेंद्र मोदी ने उसे दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस कॉनट्रेक्ट पकड़ा दिया। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि 526 करोड़ रुपए का जहाज 1600 करोड़ रुपए में नरेंद्र मोदी ने खरीदा। कांट्रैक्ट मिलने से 10 दिन पहले अनिल अंबानी ने अपनी कंपनी खड़ी की और उसे राफेल प्रोजेक्ट दे दिया गया। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी को मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये सीधे दे दिए। इसलिए राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सीबीआइ चीफ ने कहा कि वे इस घोटाले की जांच करेंगेए तो उन्हें डेढ़ बजे रात को निकाल दिया जाता है।
पुलवामा हमले के बाद शूटिंग में बिजी थे मोदी
राहुल ने कहा कि उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में जो योगदान हैए उसका दिल से धन्यवाद करता हूं। देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले की बात सुनते ही मैनें अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। लेकिन पीएम मोदी कॉर्बेट पार्क में डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग करते रहे और वह देशभक्ति की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले नारा था श्अच्छे दिन आएंगेश् अब नया नारा है श्चौकीदार चोर है। इस दौरान राहुल ने मंच से चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए।
राज्य सरकार हुई पूरी तरह से फेल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर पाई है। राज्य की सरकार दो साल में पूरी तरह से फेल हुई है।
मोदी सरकार पर हरीश रावत ने लगाए आरोप
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई नौजवान की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है तो वे सिर्फ राहुल गांधी हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने जिन नौजवानों ने को छला है वे आज आस भरी निगाहों से राहुल गांधी की तरफ देख रहे हैं।
भाजपा बताए अपना इतिहास: हृदयेश
रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान और आजादी की लड़ाई का इतिहास है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपना इतिहास बताए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *