कौलागढ़ की निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में शामिल

देहरादून। कौलागढ़ की निर्दलीय पार्षद श्रीमती समिधा गुरूंग एवं सागर गुरूंग के नेतृत्व मेें सैकड़ों के लोगों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी मंे आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज एक तरफ वो लोग है जो देश को जाति धर्म और वर्ग के नाम पर बांटकर सत्ता हासिल करना चाहते है और एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसका 140 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि देश आज नाजुक स्थिति से गुजर रहा है आप और हम सबको देश के गौरव को बचाने का काम करना है। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जो वादे किये थे आज तक एक भी वादा पूरा नही किया है और देश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 11 अपै्रल को अपने-अपने मतदान केन्द्रों में अधिक से अधिक संख्या में पहॅुचकर कांग्रेस के पक्ष मतदान करें ताकि देश प्रगति ओर अग्रसर हो।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गीता थापा, सुनीता गुरंग, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, महादेवी भटरई, तारा पंत, सीमा थापा, पूनम थापा, गायत्री क्षेत्री, सबेरा चैहान, प्रीति आले, मघु गुरंग, अमीता क्षेत्री, संध्या कोडले,प्रिया थापा, रितू थापा, टीना थापा, पुष्पा थापा, माया, तारा, कोमल, माला, गुड्डी, शान्ति, महेन्द्र रावत, मोहन भण्डारी, दुर्गा प्रसाद, शम्मी थापा, निखिल गुरंग, राजेन्द्र धीमान, नरेश, बाबूलाल, अरविन्द जोशी, राजेन्द्र थापा, सुरेन्द्र थापा, जितेन्द्र थापा, अनिल बोहरा, सोनू, धर्मू, लेखराज, किसनलाल जिम्मी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *