देहरादून। प्रशासन ने गांधी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके कार्य बांट दिए गए हैं। क्लेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने कहा कि एक अक्टूबर को सुबह सात बजे एस्लेहॉल से मसूरी बाईपास तक क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने कहा क्रास कंट्री दौड़ के दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान दौड़ वाले रूट पर पानी की व्यवस्था तथा नगर मजिस्ट्रेट एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी एक दिन पूर्व रूट का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दौड़ के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात एवं पुलिस अधीक्षक नगर यातायात व्यवस्था को देखेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एम्बुलेंस एवं दवाओं की व्यवस्था करेंगे। बैठक में दो अक्टूबर को सुबह सात बजे आयोजित होने वाले प्रभात फेरी के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को नोडल अधिकारी बनाया गया। उन्होंने कहा इस दौरान सभी शिक्षण संस्थाओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए।
उन्होंने कहा गांधी जयंती पर सभी सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों में सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यालयों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में गांधी जी की प्रतिमा के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। उन्होेंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित करें। उन्होंने वरिष्ठ स्वास्य अधिकारी नगर निगम एवं उप जिलाधिकारी सदर को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित करते हुए गांधी पार्क में प्रार्थना सभा एवं चरखा कातने का कार्यक्रम आयोजित करते हुए सफाई व्यवस्था सुनिश्ििचत कराने के निर्देश दिये। कैदियों के खून की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सकों के एक टीम के साथ उपकरणों की व्यवस्था करने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, नगर मजिस्टेªट सी.एस मर्तोलिया, पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्युष सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट मीनाक्षी पटवाल, उप जिलाधिकारी विकासनगर जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाल कुसुम चैहान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।