गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव में बिखरी लोक संस्कृति की छटा

देहरादून। हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव मेला-2018 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। तीज उत्सव में लोकगीत और नृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति से कलाकारों ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस मौके पर वृद्ध महिलाओं व प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। गढ़ी कैंट स्थित महेंद्रा ग्राउंड में गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव-2018 का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण श्रेष्ठा, कमेटी की अध्यक्ष मीनू आले व संरक्षक गोदावरी थापली ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हमें अपनी भाषा, संस्कृति और परम्परा का सम्मान करते हुए अपने पर्यावरण का संरक्षण करने के प्रयास करने चाहिए। सांस्कृतिक दलों ने लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वैभव नृत्य केंद्र के कलाकार कंचन, दिप्ती, किरण, करीना, अंजू, वंशिका ने शिव अराधना से सांस्कृतिक शुरुआत की। इसके बाद संस्कार ग्रुप गोरखा सुधार सभा की टीम ने तीज गीत, जीआर ग्रुप ने फरिया माथी चौबदी, डाकरा समूह ने साठी हजार को साडी..जैसे गीतों की सुन्दर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।गोर्खा समुदाय की महिलाएं सज धजकर लाल रंग की साडी में अपने पूर्ण श्रंगार एवं गहनों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही है। तीज उत्सव में 80 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया किया गया। इस मौके पर तीज प्रिंसेस और तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक गणोश जोशी, ले. जनरल शक्ति गुरुंग, ले. जनरल राम सिंह प्रधान, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, शाखा अध्यक्ष ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, ब्रिगेडियर सीबी थापा, कर्नल डीएस खड़का, कर्नल जीवन क्षेत्री, कर्नल एसएस कुंवर, कर्नल वीके शर्मा, हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ शाही, गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी के संरक्षक सूर्यविक्रम शाही, गोदावरी थापली, अध्यक्ष मीनू आले, सचिव मीनू क्षेत्री, कमला थापा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, सांस्कृतिक सचिव सुनीता क्षेत्री, देविन शाही आदि मौजूद थे।
इन्हें मिला तीज वृद्धा सम्मान
दुर्गा देवी (84 वर्ष) , लक्ष्मी थापा(85 वर्ष), रामेश्वरी(82 वर्ष), सविता देवी(85 वर्ष), पूर्णिमा लामा(84 वर्ष), पार्वती बलदा(92 वर्ष), लक्ष्मी क्षेत्री(80 वर्ष), पार्वती बसनेत(82 वर्ष), सावित्री देवी (81 वर्ष)व सावित्री शर्मा (80 वर्ष) शामिल हैं।
तीज प्रतिभा सम्मान
प्रकाश गुरुंग, शिकायना मुखिया, आयुष देव थापा, निधि खनाल, शिप्रा राई, विदुषी उपाध्याय, शुभदा गुरुंग, डा. रेनुका गुरुंग, अभिनव उपाध्याय व शंकर थापा।
तीज प्रिंसेस
विशाखा थापा प्रथम
रितिका गुरुंग द्वितीय
मुस्कान तृतीय
तीज क्वीन
कल्पना श्रेष्ठा प्रथम
सरीना आले द्वितीय
सोनिका भंडारी तृतीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *