देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा आगामी जून माह से शुरू होगी। उत्तराखंड के रास्ते कुल 1044 तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति केंद्रीय विदेश मंत्रालय की ओर से दी गयी है।
केंद्रीय विदेश मंत्रालय के सचिव विजय केशव गोखले ने बताया कि उत्तराखंड के लिपूलेख पास के जरिए कैलाश मानसरोवर जाने के लिए कुल 2996 तीर्थयात्रियों ने आवेदन किया था। लेकिन कैलाश मानसरोवर यात्रा -2019 के लिए 1044 तीर्थयात्रियों को अनुमति दी गयी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के रास्ते तीर्थयात्रियों के 18 बैच रवाना किए जाएंगे। एक बैच में कुल 58 तीर्थयात्री शामिल होंगे। केंद्रीय विदेश सचिव के मुताबिक यह पूरी यात्रा कुल 24 दिनों में संपन्न होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जून माह से शुरू होने वाली यह यात्रा सितंबर 2019 तक चलेगी।