टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत माया गिरी महाराज ब्रहमलीन

देहरादून। पौराणिक टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य महंत श्री श्री 108 माया गिरी महाराज ब्रहमलीन हो गए। 95 वर्षीय माया गिरी महाराज काफी समय से बीमार थे। बैंडबाजों के साथ महंत माया गिरी महाराज की अंतिम यात्रा निकाली गई। भक्तों ने उनके अंतिम दर्शन किए। जानकारी के अनुसार पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य महंत 108 माया गिरी महाराज का रविवार को करीब 12:10 बजे पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में देह त्याग दी। वह जंगम शिवालय प्रांगण में कुर्सी में धूप में बैठे थे कि अचानक उनके प्राण पखेरू निकल गए। उनके निधन का समाचार सुनकर संत महात्माओं के साथ स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। संत महात्मा उनके अंतिम दर्शन के लिए जंगम शिवालय पहुंचे। ब्रहमलीन महंत माया गिरी महाराज की अंतिम यात्रा निकाली गयी। अपराह्न करीब चार बजे पलटन बाजार जंगम शिवालय से उनकी देह को एक वाहन में रखकर शहर के विभिन्न मागरे से होते हुए अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा जंगम शिवालय मंदिर पलटन बाजार से प्रारंभ होकर धामावाला, पीपलमंडी चौक से होते हुए रामलीला बाजार, तिलक रोड, बिंदाल पुल व डाकरा बाजार से गढ़ी कैंट स्थित टपकेवर महादेव मंदिर तक निकाली गयी। टपकेश्वर महादेव मंदिर में शाम करीब पौने छह बजे महंत की देह को भूसमाधि दी गयी। इस अवसर पर कृष्णा गिरी महाराज, विपिन जोशी, श्री रविन्द्रपुरी महाराज, भरत गिरी, हरिशंकर गिरी, राजपाल गिरी, मनमोहन सिंह, रोशन जायसवाल, विधायक खजान दास, पूर्व विधायक राजकुमार, अशोक वर्मा व सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *