देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा 12 अगस्त से शुरू होगी। महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया कि 12 अगस्त को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट व भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष कुंदन लटवाल तिरंगा यात्रा को रवाना करेंगे। महानगर उपाध्यक्ष रणजीत भण्डारी को तिरंगा यात्रा का प्रभारी बनाया गया है।