देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पवेलियन ग्राउण्ड देहरादून में तीरंदाजी की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित की जा रही है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के सभी जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक खजान दास, आर्चरी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर, अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी अभिषेक वर्मा, विपिन बलूनी आदि उपस्थित थे।